फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव से ले जाकर दार्जिलिंग में बेचते गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। पुलिस ने सोमवार सुबह लोलपुर गांव के पास पशुओं से लदे दो ट्रक पकड़े। एक ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे ट्रक के चालक समेत तीन लोग भाग निकले। ट्रकों से 77 गोवंश बरामद हुए। पकड़े गए चालक ने बताया कि वे सभी उन्नाव से गोवंश ले जाकर सिलीगुड़ी के दार्जिलिंग में बेचते थे। मामले में चालक समेत चार लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज के लकड़मंडी चौकी प्रभारी सीताराम ने बताया कि वह नवाबगंज-बस्ती की सीमा पर स्थित लोलपुर गांव के पास टीम संग वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो ट्रक आते दिखे। रोकने पर दोनों भागने लगे। कुछ दूरी पर दोनों ट्रक छोड़कर उसमें सवार सभी लोग भागने लगे। एक चालक को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम मोहम्मद अली निवासी ग्राम जकईया थाना बोल्हौरा जनपद सिद्धार्थ नगर बताया। चौकी प्रभारी के मुताबिक चालक के पास मिला ड्राइविंग लाइसेंस सिलीगुड़ी से जारी हुआ है। मोहम्मद अली ने बताया कि वह उन्नाव से गोवंश ले जाकर सिलीगुड़ी के दार्जिलिंग में बेचते थे। चौकी प्रभारी ने थाना नवाबगंज में मोहम्मद अली, भूरे, शाहिद अली व इंतजार के खिलाफ पशु क्रूरता व गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें