फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री का आवास घेरा, जाम की रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। टॉमसन इंटर कॉलेज के पास स्टैंड संचालित करने की मांग पर अड़े टैक्सी चालकों ने बुधवार को पहले तो माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री के आवास का घेराव किया और जब वहां से उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया तो उन्होंने सरकुलर रोड जाम कर दी। जिससे करीब आधे घंटे तक रोड पर जाम लगा रहा। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने जैसे-तैसे टैक्सी चालकों को समझाकर जाम खत्म कराया। वहीं, मामले में जिलाधिकारी ने टैंपो-टैक्सी यूनियनों की एक मीटिंग भी बुलाई है।
विज्ञापन

लखनऊ रोड पर टैक्सी चलाने वाले चालक काफी समय से स्टैंड बदलने की मांग पर अड़े हैं। चालकों का कहना है कि उन्हें लखनऊ रोड पर टैक्सियां संचालित करने के लिए जो जगह वर्तमान में दी गई है, वह शहर के आखिरी छोर पर है। जहां आने-जाने में सवारियों को काफी दिक्कतें होती हैं। जिसकी वजह से उनका धंधा चौपट होने की कगार पर पहुंच गया है। इसके लिए कई बार टैक्सी यूनियनों के लोगों ने अपनी मांग आला अफसरों के सामने भी रखीं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मांग पूरी नहीं होने से नाराज राजेश शुक्ल, गुल्ले यादव, सुनील तिवारी, पवन तिवारी, रामसहाय, शब्बीर अहमद, सुमंत ओझा आदि टैक्सी चालकों ने बुधवार को पहले आवास विकास स्थित राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के आवास का घेराव किया। जब वहां से भी उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकला तो उन्होंने अपनी टैक्सियों को सरकुलर रोड के बीचोबीच खड़ा कर जाम लगा दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने जैसे-तैसे चालकों को समझाकर जाम खुलवाया। सिटी मजिस्ट्रेट आनंद स्वरूप ने बताया कि मामले में जिलाधिकारी ने वार्ता के लिए टैक्सी संचालकों की एक मीटिंग बुलाई है। उसमें चालकों की समस्या पर विचार-विमर्श करके समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें