फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से टकराया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवक तुलसीपुर चीनी मिल में तौल लिपिक के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कालीथान निवासी स्वराज सिंह ने बताया कि उनका बेटा अनुराग सिंह उर्फ चिंटू (35) रविवार सुबह गन्ना क्रय केंद्र इमिलिया पर ड्यूटी करने बाइक से जा रहा था। रास्ते में महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के जुगलीपुर गांव के पास मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय अनुराग गोंडा से बढ़नी जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। जख्मी अनुराग को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही अनुराग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें