गोंडा। उप्र कौशल विकास मिशन के तहत लोकवाणी केंद्रों पर हो रहे बेरोजगारों के पंजीकरण का शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने झंझरी व इटियाथोक ब्लॉक का दौरा कर जायजा लिया।
डीएम ने बताया कि कोई भी आवेदक पंजीकरण लोकवाणी केंद्र पर करा सकता है। जिसके लिए उसे शुल्क नहीं देना है। उन्होंने बताया कि आवेदक सीधे अपना फॉर्म विकास भवन स्थित डीआरडीए कार्यालय में कौशल विकास मिशन के दफ्तर में भी जमा कर सकता है। यदि कोई परेशानी हो रही है तो इसके लिए वह एमआईएस प्रबंधक के मोबाइल नंबर 9919878245 व नोडल अधिकारी/ प्राचार्य आईटीआई/जिला प्रबंधक कार्यक्रम इकाई के मोबाइल नंबर 9450758188 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि निशुल्क प्रशिक्षण के उपरांत बेरोजगारेां को न्यूनतम 6000 रुपये प्रतिमाह मिलने की भी गारंटी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत निशुल्क वर्दी भी दी जाएगी। साथ ही प्रशिक्षण के उपरान्त दो महीने तक प्रत्येक परीक्षार्थी को एक हजार रुपये आर्थिक सहायता भी मिलेगी।