उतरौला (बलरामपुर)। कड़सर गांव स्थित दरगाह के बाबा पर जमीन के विवाद में बुधवार देर शाम एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली बाबा के बाएं हाथ में लगी है। बाबा को सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार देर शाम उतरौला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कड़सर स्थित दरगाह पर एक बदमाश पहुंचा और उसने बाबा संत इकबाल दास को बाहर बुलाया। दरगाह से बाहर आते ही बदमाश ने बाबा पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली बाबा के बाएं हाथ में लगी है। इसके बाद बदमाश बाइक से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने बाबा को सीएचसी उतरौला पहुंचाया। बाबा इकबाल दास ने जमीन के विवाद में गांव के ही तहजीबुल पर रंजिश के चलते गोली मारने का आरोप लगाया है। उतरौला कोतवाल भरत लाल यादव ने बताया कि कड़सर निवासी तहजीबुल के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।