फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात राजस्व निरीक्षकों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर सदर तहसील के सात राजस्व निरीक्षकों का वेतन बुधवार को एसडीएम सदर ने रोक दिया। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर जेपी सिंह ने बताया कि जनता दर्शन में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान राजस्व निरीक्षकों के पास ज्यादा शिकायतें लंबित पाईं गईं। इस पर गोंडा के राजस्व निरीक्षक पुजारी प्रसाद, मेहनौन के राजस्व निरीक्षक जुबेर अहमद, धानेपुर के प्रभारी राजस्व निरीक्षक तिलकराम, सालपुर के राजस्व निरीक्षक श्यामलाल यादव, इटियाथोक के राजस्व निरीक्षक राम चन्दर तिवारी, खरगूपुर के प्रभारी राजस्व निरीक्षक राजमणि दूबे व कौड़िया के सोमनाथ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही लंबित शिकायतों का निस्तारण 30 नवंबर तक करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें