फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला पीएचसी का ताला मिला मरीजों को इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज (गोंडा)। काफी समय से बंद विद्यानगर पीएचसी का ताला आखिरकार सोमवार को खुला। संविदा पर तैनात आयुष चिकित्सक आलोक गुप्त ने मरीजों का इलाज किया। वहीं, पीएचसी प्रभारी ने जल्द कार्यभार ग्रहण किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

विद्यानगर गांव में पीएचसी का निर्माण करीब एक लाख आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए हुआ था। दो चिकित्सकों समेत पांच कर्मचारियों की तैनाती भी थी। लेकिन किसी के न आने से पीएचसी आए दिन बंद रहती थी। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा था। ‘अमर उजाला’ ने 24 नवंबर के अंक में ‘70 लाख की पीएचसी में पाथे जा रहे कंडे’ शीर्षक इस खबर को प्रकाशित किया था। इस पर स्वास्थ्य महकमे ने डॉक्टरों व स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा और तत्काल पीएचसी को खोलकर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सोमवार सुबह 10 बजे डा. आलोक गुप्त पीएचसी पहुंचे और उन्होंने मरीजों का उपचार किया। डॉ. आलोक गुप्त ने बताया कि पोलियो टीकाकरण का डोर-टू-डोर अभियान चल रहा है। इसमें दो लोगों का स्टाफ जुटा हुआ है। उधर, पीएचसी प्रभारी डॉ. सीएन शर्मा का कहना है कि वह दो महीने से अवकाश पर थे, इसलिए पीएचसी नहीं आ रहे थे। उन्होंने बताया कि जल्द ही वह कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। वहीं, सीएमओ डॉ. जेपी गुप्त ने बताया कि अब पीएचसी का ताला बंद मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें