फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटवाए तार, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बिना परमिशन खींची गई एचटी लाइन को सोमवार को हटा लिया गया। साथ ही मामले की जांच शुरू हो गई है। उधर, जेई ने मामले की तहरीर उमरीबेगमगंज थाने में दी गई है। बता दें कि बिना बिल चुकाए अवैध रुप से बिजली का भरपूर लुत्फ उठा रहे लोगों के संबंध में ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इस पर पावर कॉर्पोरेशन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। अधिशासी अभियंता ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तरबगंज के सौनौली मोहम्मदपुर गांव अंतर्गत मानपुरवा मजरे का पावर कॉर्पोरेशन के रिकॉर्ड में विद्युतीकरण नहीं है। बावजूद इसके यहां हाईटेंशन लाइन बांस पर खींची गई थी और इससे कई घर रोशन हो रहे थी। इस हाईटेंशन लाइन से निश्चिंतपुरवा, दृगपालपुरवा व डमरिहनपुरवा के घर भी तीन वर्षों से रोशन हो रहे थे। इस संबंध में ‘अमर उजाला’ ने 25 नवंबर के अंक में ‘बिना परमीशन एचटी लाइन, कई घर रोशन’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद हरकत में आए पावर कॉर्पोरेशन ने बिजलीकर्मियों को भेजकर सोनौलीडीह से मानपुरवा मजरे को जाने वाली एचटी लाइन को हटवा लिया। साथ ही मामले की जांच भी शुरू हो गई है। अधिशासी अभियंता उमेश विक्रम श्रीवास्तव ने बताया कि एचटी लाइन को हटवा दिया गया है। उनके मुताबिक मानपुरवा, दृगपालपुरवा, निश्चिंतपुरवा व डमरिहनपुरवा गांव विद्युतीकृत नहीं हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, जेई मारुफ हुसैन ने मामले में तहरीर उमरीबेगमगंज थाने पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें