फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 60 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 60 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित को टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया भेजा गया। मलेशिया से पीड़ित ने अपनी पत्नी को कॉल कर हकीकत बताई। पत्नी ने सोमवार को मामले की तहरीर सादुल्लाहनगर थाने में दी। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना सादुल्लाहनगर के ग्राम मद्दोघाट की अंजू दूबे ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। अंजू का आरोप है कि एक व्यक्ति ने उनके पति संदीप दूबे से मलेशिया में एक कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपये लिए। बाद में संदीप को टूरिस्ट वीजा देकर मलेशिया भेज दिया। अंजू के मुताबिक मलेशिया से संदीप ने कॉल कर उन्हें बताया कि जिस कंपनी में नौकरी दिलाने को कहा गया था, उस नाम की कोई कंपनी नहीं है। अंजू ने पुलिस से मामले में केस दर्ज कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष सादुल्लाहनगर वीके राय ने बताया कि अंजू की तहरीर पर छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें