फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटे में बेच रहे गन्ना, गेहूं की बोआई भी अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। चीनी मिलाें के चालू न होने से किसानों को दो तरफा नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक तरफ जहां किसानों का पेड़ी गन्ना न बिकने से गेहूं की बोआई के लिए खेत खाली नहीं हो रहा। वहीं, किसान क्रेशरों पर कम कीमत पर भी गन्ना बेचने को मजबूर हैं। कई किसानों को अब तक पिछला गन्ना मूल्य भी नहीं मिला है। किसानों का करीब 80 करोड़ रुपये से अधिक चीनी मिलों पर बकाया है।
विज्ञापन

पिछले साल चीनी मिलें नवंबर तक चली थीं। लेकिन इस बार चीनी मिलोें के न चलने की संभावना देख कर किसान परेशान हैं। कई किसानों ने अपना गन्ना 120 से 150 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचना शुरू कर दिया है। जबकि सरकार ने 275 रुपये, 280 व 295 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदे जाने का ऐलान किया है। 14 नंबर से 15 दिसंबर तक गेहूं की बोआई का समय माना जाता है। किसान पेड़ी गन्ने के खेत में गेहूं की बोआई करने को तैयार हैं, क्योंकि उन्हें गेहूं बोआई का समय निकलने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें