फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर 10 बीईओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। हाउस होल्ड सर्वे में चिह्नित बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराकर उन्हें छह माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाना था, लेकिन अफसरों की लापरवाही से ऐसा नहीं हो सका। बीएसए कार्यालय को ऐसे बच्चों की सूची न मिलने से यह समस्या हुई। मामले में बीएसए ने शनिवार को 10 खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन

निशुल्क बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत मई में हाउस होल्ड सर्वे कराया गया। इसमें छह से 14 वर्ष की आयु के 1,234 बच्चे ऐसे मिले, जो स्कूल नहीं जाते थे। शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए इन बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराकर इनकी सूची भेजने के निर्देश बीएसए ने जुलाई में दिए थे। लेकिन अभी तक 10 खंड शिक्षा अधिकारियों ने बच्चों की सूची बीएसए कार्यालय नहीं भेजी है। इस पर बीएसए श्रीकांत सिंह ने शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी पंडरीकृपाल, मुजेहना, मनकापुर, तरबगंज, वजीरगंज, नवाबगंज, बेलसर, करनैलगंज, हलधरमऊ व नगर क्षेत्र को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के साथ सूची तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मामले की रिपोर्ट राज्य परियोजना कार्यालय समेत अन्य उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें