फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार पर जुर्माना, अफसरों को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं के वितरण में निर्धारित से अधिक मूल्य वसूलने की शिकायत पर तुरकौलिया गांव के कोटेदार से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के निर्देश डीएम ने गुरुवार को दिए। साथ ही निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर डीएम ने अफसरों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

डीएम डॉ. रोशन जैकब ने गुरुवार को विकासखंड पंडरीकृपाल के समग्र ग्राम तुरकौलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कोटेदार हनुमान प्रसाद पर आवश्यक वस्तुओं के वितरण में निर्धारित से अधिक मूल्य वसूलने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने कोटेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश एसडीएम सदर जेपी सिंह को दिए। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को तीन दिन में गांव में आंगनबाड़ी केंद्र खुलवाने को कहा। बजट होने के बावजूद प्राथमिक विद्यालय का विद्युतीकरण न होने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तीरथराम श्रीवास्तव को फटकार लगाई। वहीं, सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू न होने पर अधिशासी अभियंता आरईएस मंजूर अहमद को फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। मनरेगा अंतर्गत तुलसीराम व राम दुलारी के जॉबकार्ड में कार्याें की प्रविष्टि न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। श्मशान की भूमि पर कब्जे की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम को तत्काल मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने तालाब, पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर संबंधित अफसरों को खामियां दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ एमएल पांडेय, सीआरओ यूएस उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख राजीव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें