फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पर ताला, टले ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तमाम कवायद के बाद भी गुरुवार को भी जिले भर के नेत्र परीक्षण अधिकारी हड़ताल पर रहे। इस कारण मोतियाबिंद के करीब 50 ऑपरेशन टालने पड़े। वहीं, लगातार 10वें दिन भी सीएमओ कार्यालय पर ताला लटका रहा। यहां कर्मचारियों ने काम नहीं किया और कार्यालय के गेट के बाहर सभा की। हालांकि, इससे आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा और अस्पतालों में सभी सेवाएं बहाल रहीं।
विज्ञापन

गुरुवार को जिले की सभी 16 सीएचसी व पीएचसी में सभी आवश्यक सेवाएं बहाल रहीं। हालांकि, इस दौरान जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं के कारण मरीजों को कुछ परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ा। वहीं, जिले भर में नेत्र परीक्षण अधिकारियों ने गुरुवार को भी काम नहीं किया। इस कारण मोतियाबिंद के करीब 50 ऑपरेशन टालने पड़े। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में लैब टेक्नीशियन से लेकर लैब असिस्टेंट व नर्सें पहले की तरह काम पर हैं, इसलिए स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं हुईं हैं। उधर, सीएमओ डॉ. जेपी गुप्त का कहना है कि हड़ताल का कोई असर स्वास्थ्य सेवाओं पर नहीं पड़ा। किसी सीएचसी व पीएचसी की इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं हुईं हैं। सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों और कर्मचारियों को अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं चौबीस घंटे चालू रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, गुरुवार को लगातार 10वें दिन भी सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी काम से विरत रहे और उन्होंने कार्यालय के गेट के बाहर सभा की। इस दौरान सीएमओ कार्यालय पर ताला लटका रहा। उधर, आप्टोमेट्रिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें प्रांतीय नेतृत्व से काला फीता बांधकर काम करने का निर्देश मिला है। शुक्रवार से वह इसी के तहत काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें