फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के निरीक्षण में मिलीं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बीएसए श्रीकांत सिंह ने मंगलवार को छह प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। खामियां मिलने से नाराज बीएसए ने छह अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीएसए श्रीकांत सिंह ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय बीबी सिंह के तबादलारत अध्यापक अनिल कुमार मिश्र को नहवा परसौरा उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। यहां तीन अध्यापक कार्यरत हैं। प्राथमिक विद्यालय बीबी सिंह के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह के खिलाफ ड्रेस वितरण में अनियमितता व मिड डे मील में छात्रों की संख्या बढ़ा कर दर्शाने का आरोप है। इनसे स्पष्टीकरण मांगते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय बालपुर प्रथम की प्रधानाध्यापिका दयावंती पांडेय व यहां तैनात अंशकालिक अनुदेशक रजनी सिंह व अनुराधा से भी स्पष्टीकरण मांगा है। प्राथमिक विद्यालय बालपुर प्रथम की प्रधानाध्यापिका कामिनी देवी, प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की प्रधानाध्यापिका रीता गौतम तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बालपुर द्वितीय की प्रधानाध्यापिका ऊषा पांडेय से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। कहा कि गैरहाजिर मिले शिक्षामित्र प्रेममोहन तिवारी का मानदेय रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें