फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल की 3.39 लाख महिलाओं को मिलेगी साड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों में भूख मुक्ति एवं जीवन रक्षा गारंटी योजना अंतर्गत बीपीएल परिवार की 3.39 लाख महिलाओं को साड़ी और 1.39 लाख बुजुर्गों को कंबल का वितरण किया जाएगा। इसके लिए 18.04 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। साड़ी व कंबल का क्रय जिला स्तरीय क्रय समिति करेगी। इसके बाद जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में साड़ी-कम्बल का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में विधानसभा चुनाव के दौरान सपा ने प्रदेश में बीपीएल परिवार की महिलाओं को साड़ी व बुजुर्गों को कंबल देने का वादा किया था। साड़ी व कंबल वितरण के लिए भूख मुक्ति एवं जीवन रक्षा गारंटी योजना के संचालन की कवायद शुरू हुई। योजना अंतर्गत देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती में साड़ी वितरण के लिए 15,42,633 महिलाएं व कंबल के लिए 3,59,118 बुजुर्ग सहित कुल 19,01,751 पात्र चिह्नित किए गए। पंचायतीराज विभाग के निदेशक सौरभ बाबू ने जिला पंचायत राज अधिकारी को हाल ही में भेजे गए पत्र में कहा है कि शासन ने योजना के शुभारंभ के लिए देवीपाटन मंडल के 3.39 लाख गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को साड़ी व 1.39 लाख बुजुर्गों को कंबल वितरण के लिए 18.04 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। साड़ी और कंबल का क्रय जिला स्तरीय क्रय समिति करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें