फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाॅस्टल में घुसा युवक, छात्राओं को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रूपईडीह/गोंडा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कटराबाजार के हाॅस्टल में शुक्रवार रात एक युवक घुस गया और उसने जमकर हंगामा किया। उसने दस छात्राओं को जमकर पीटा। चपरासी को भी जख्मी कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। प्रभारी वार्डेन ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कटराबाजार की 72 छात्राएं हाॅस्टल में रह रहीं हैं। शुक्रवार देर रात एक युवक लाठी लेकर हाॅस्टल में घुस आया। उसने हंगामा किया। इस दौरान उसने छात्राओं को पीटा। इससे कक्षा सात की रिंकी देवी, वंदना शर्मा, ईश्वरी, दीपा देवी, चांदनी मिश्रा, सरिता, कक्षा आठ की सावित्री जायसवाल, मीना देवी, संजू जायसवाल व रीना जख्मी हो गईं। बीच बचाव करने आया चपरासी राजेश कुमार भी घायल हो गया। इस बीच हाॅस्टल में अफरातफरी मच गई। इस दौरान शिक्षिकाओं और अन्य छात्राओं ने युवक को दौड़ाया तो वह भाग खड़ा हुआ। इसकी जानकारी प्रभारी वार्डेन विक्की वर्मा ने एसपी को दी। इसके बाद कटराबाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष कटराबाजार अखिलानंद उपाध्याय का कहना है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, शिक्षिका अर्चना श्रीवास्तव, रूचि रंजन और शिक्षक बृजेन्द्र त्रिपाठी, दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार सहित अन्य ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें