फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेगी सड़क, तीन लाख लोगों को राहत जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कटराबाजार विधानसभा क्षेत्र के तीन लाख लोगों की आवागमन संबंधी परेशानियां जल्द दूर होंगी। त्वरित आर्थिक विकास योजना अंतर्गत क्षेत्र में 17.5 किमी. सड़क का निर्माण कराया जाएगा। डीएम ने सड़क निर्माण के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को 984.37 लाख रुपये जारी किए हैं। सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कटराबाजार विधानसभा क्षेत्र के 36 गांवों में रह रही तीन लाख आबादी को बेहतर आवागमन की सुविधा देने की कवायद तेज हो गई है। वित्तीय वर्ष 2012-13 में त्वरित आर्थिक विकास योजना अंतर्गत इस क्षेत्र की तीन सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अमजद अली अंसारी ने बताया कि 334.14 लाख रुपये की लागत से दुबहाबाजार नरायाणपुर मार्ग से सेल्हरी मंडक तक 6 किमी, 289.69 लाख रुपये की लागत से कौड़िया विद्यालय से जगदीशपुर वल्दी मार्ग तक पांच किमी व 360.54 लाख रुपये की लागत से बिछुड़ी से बहराइच मार्ग तक 6.5 किमी सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए 984.37 लाख रुपये अवमुक्त किए हैं। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को सौंपी गई है। डीएम डॉ. रोशन जैकब ने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को धन जारी करते हुए समय से सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता मंजूर अहमद ने बताया कि सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें