फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों रुपये के प्रस्ताव शासन में डंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सड़क की मरम्मत का काम हो या फिर नई सड़क का निर्माण कार्य। सभी का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन आज तक वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है। यही कारण है कि शहर से लेकर गांवों तक की सड़कों की स्थिति जर्जर होती जा रही है। वहीं, इससे आवागमन में मजबूर लोगों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उधर, प्रदेश के मुखिया द्वारा जिन 26 सड़कों और पांच पुलों के निर्माण की घोषणा की गई थी, उसे भी आज तक वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल सकी है। ऐसे में करोड़ों रुपये के प्रस्ताव शासन में लंबित हैं।
विज्ञापन

पिछले साल नवाबगंज में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान जिले की 26 सड़कों और पांच पुलों के निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी। इन सभी के प्रस्ताव भी बनाकर भेज दिए गए, लेकिन आज तक इन्हें शासन से स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है। वहीं, पूर्वांचल विकास योजना समेत जिला योजना, नाबार्ड, त्वरित आर्थिक विकास योजना, एसआर (स्पेशल रिपेयरिंग) व एससीपी (स्पेशल कंपोनेंट प्लान) के तहत भेजी गई जिले की दर्जनों सड़कों, पुलिया व पुलों की मरम्मत का भी काम अभी तक शासन स्तर से पास नहीं हुआ है। जिससे सड़कों की हालत लगातार खराब होती जा रही है और लोगों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। जिले में पीडब्ल्यूडी के कुल तीन खंड निर्माण खंड एक, दो व प्रांतीय खंड हैं। लेकिन सड़क निर्माण के लिए भेजे जाने वाले प्रस्तावों और उनकी वित्तीय स्वीकृति का हाल तीनों खंडों में एक ही जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें