फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के दफ्तर में युवक और तहसीलदार में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संचार विहार/गोंडा। एसडीएम कार्यालय में निवास प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगवाने गए एक युवक की तहसीलदार से कहासुनी हो गई और मारपीट शुरू हो गई। युवक के पिता ने तहसीलदार और अन्य कर्मचारियों पर बेटे को मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं, तहसीलदार ने भी युवक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस का कहना है कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के रफीनगर मोहल्ला निवासी शत्रुघ्न प्रसाद मौर्या ने बताया कि उनका बेटा मनोज बुधवार शाम निवास प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगवाने के लिए तहसीलदार मनकापुर आरबी सिंह से मिलने गया था। उधर, एसडीएम कार्यालय में एसडीएम इंद्रभूषण वर्मा, तहसीलदार और नायब तहसीलदार प्रेमचंद्र के साथ धान खरीद की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान मनोज ने तहसीलदार से निवास प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने को कहा तो दोनों में कहासुनी हो गई। शत्रुघ्न प्रसाद का आरोप है कि तहसीलदार ने मनोज को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने भी मनोज की पिटाई की और उसे कोतवाली ले गए। शत्रुघ्न प्रसाद ने तहसीलदार और तहसील कर्मियों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, तहसीलदार आरबी सिंह ने भी मनोज पर सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहसीलदार का कहना है कि मनोज उनके कार्यालय में निवास प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगवाने आया था। उन्होंने कहा कि अधीनस्थों की रिपोर्ट नहीं लगी थी, इसलिए उन्हाेंने उससे रिपोर्ट लगवाने की बात कही तो वह भड़क गया और मारपीट करने लगा। उधर, कोतवाल योगेन्द्रनाथ सिंह का कहना है कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। उन्होंने बताया, मनोज ने तहसीलदार से मारपीट की थी, इसलिए उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें