फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोकवाणी केंद्रों से खाद की बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अब किसानों को खाद के लिए सरकारी गोदाम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिले के सभी कस्बों में संचालित 182 लोकवाणी केंद्रों पर ही खाद की बुकिंग हो जाएगी। जिला प्रशासन ने यह सुविधा 1 दिसंबर से लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि आम तौर पर खाद को लेकर किसानों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के िलए यह व्यवस्था की गई है। अब किसान अपने इलाके के लोकवाणी केंद्रों पर जाकर खाद की बुकिंग करा सकेंगे। बुकिंग कराते समय किसान को अपनी खेती के बारे में जानकारी देने के साथ ही अन्य विवरण दर्ज कराना होगा। जिसके बाद किसान को एक रसीद दी जाएगी, जिसमें स्थान व तिथि अंकित होगी। साथ ही किसानों को आसानी से खाद मुहैया हो जाएगी। इसके लिए अलग से साफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है।
डीएम ने बताया कि शहर में जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने बताया कि जहां-जहां नजूल की भूमि है, उसका चिन्हांकन कराकर वहां पर बोर्ड लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें