फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 151 केंद्रों पर 97 हजार विद्यार्थी आज से देंगे परीक्षा

Tue, 17 Feb 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच जिले में 151 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुरू होंगी। इनमें करीब 97 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा होगी। सभी परीक्षा केंद्रों की त्रिस्तरीय निगरानी कंट्रोल रूम से होगी। परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान चस्पा कर गेट पर सूचना लगाई गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि इस बार उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये रखने की प्रवृत्ति पर विशेष नजर रखी जा रही है। मूल्यांकन के दौरान यदि किसी उत्तर पुस्तिका में रुपये मिले तो संबंधित कक्ष निरीक्षक एवं केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई होगी। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त किसी भी शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी या परीक्षार्थी को मोबाइल अथवा कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखने की अनुमति नहीं होगी। स्ट्रांग रूम में मोबाइल ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

केंद्रों के लिए विशेष निर्देश
किसी भी बालिका परीक्षार्थी की तलाशी पुरुष कक्ष निरीक्षक द्वारा नहीं ली जाएगी।
बिना परिचय पत्र के किसी भी कार्मिक को परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
उत्तर पुस्तिकाओं के मुख्य पृष्ठ पर यूनिक कोड की मुहर अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी।
केंद्र व्यवस्थापक के हस्ताक्षर व पदनाम की मुहर नहीं लगेगी।
परीक्षा प्रारंभ से पूर्व प्रत्येक कक्ष में उद्घोषणा कराई जाएगी कि कोई भी परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका में रुपये न रखे।
-यदि किसी परीक्षार्थी के विषय या जेंडर में त्रुटि हो तो अभिलेखीय साक्ष्य के आधार पर डीआईओएस की अनुमति से संशोधन कराया जाएगा।
-विद्यालय किसी भी परीक्षार्थी का नियम विरुद्ध प्रवेश पत्र नहीं रोकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें