फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती नदी में कटी 92 बीघा जमीन

Mon, 24 Aug 2015 11:18 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नदी का जलस्तर घटने के साथ ही तटवर्ती गांवों के निकट कटान तेज हो गई। कटान के कारण गंगाबक्श भागड़, चौका कलां और चेतरापुरवा गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। इन गांवों के किसानों की खेती योग्य जमीन नदी में समाहित हो रही है।
विज्ञापन


अब तक किसानों की 92 बीघा जमीन नदी में विलीन हो चुकी है। प्राथमिक विद्यालय चौकाकला भी नदी की कटान की जद में है। नदी तेजी से कटान करते हुए स्कूल की तरफ बढ़ रही है। इन गांवों को कटान से बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई उपाय नहीं किया गया है।

ग्रामीणों ने गांवों को नदी की विनाशलीला से बचाने के लिए गुहार लगाई है। सोमवार को चौकाकला निवासी अलखराम ने बताया कि उनकी 10 बीघा जमीन नदी में विलीन हो चुकी है।
विज्ञापन


 इसी तरह गांव के घनश्याम पांडेय की आठ बीघा संतराम की 10 बीघा, तिलकराम यादव की पांच बीघा, कृपा व रामधीरज की चार-चार बीघा, दयले, पिन्ने, हरिद्वार, रक्षाराम व बरसाती की भी पांच-पांच बीघा जमीन नदी में समा चुकी है। गंगाबक्श भागड़ गांव में नंदलाल की 24 बीघा तथा काशीराम की सात बीघा जमीन नदी में विलीन हो गई है।

इसी गांव के मनीराम, धनीराम, रामकेवल का खेत भी नदी के कटान की जद में है। चेतरापुरवा के राज कुमार तिवारी, महादेव व रामदेव के खेती की जमीन भी राप्ती नदी की कटान की जद में है। यही हाल रहा तो गांव के कई लोगों के आशियाने भी नदी में विलीन हो जाएंगे।
विज्ञापन


गांवों को नदी की कटान से बचाने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इन लोगों ने शासन-प्रशासन से गांव को कटान से बचाने की गुहार लगाई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें