फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों ने की नकल

Mon, 24 Aug 2015 11:14 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले के 1966 प्रशिक्षु शिक्षकों ने सोमवार को अंतिम परीक्षा में प्रतिभाग किया। विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कई जगह अव्यवस्था दिखी।
विज्ञापन


इस दौरान तमाम प्रशिक्षु शिक्षक एक-दूसरे की कॉपी में देखकर नकल करते नजर आए। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इन सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को परिषदीय विद्यालयों में पूर्ण तैनाती दे दी जाएगी।

सोमवार को जिले में प्रशिक्षण पूरा कर चुके प्रशिक्षु शिक्षकों की चार केंद्रों पर परीक्षा हुई। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज में हुई दो पालियों की परीक्षाओं में कई केंद्रों पर अव्यवस्था का बोलबाला रहा।
विज्ञापन


परीक्षार्थी बने भावी गुरुजी एक दूसरे की कॉपी में देखकर नकल करते नजर आए। कहीं नकल करने में मगन प्रशिक्षु शिक्षक पत्रकारों के कैमरे ऑन होने के बाद चौकन्ने हुए तो कहीं मीडियाकर्मियों के पहुंचने पर कक्ष निरीक्षक उन्हें सावधान करते दिखे।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके दूबे ने राजकीय इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया और खुद परीक्षार्थियों की तलाशी लेकर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि परीक्षा की शुचिता से जो भी खिलवाड़ करेंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें