फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख की नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाख की नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन


गोंडा। कौड़िया थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोर खिड़की के सहारे छत के रास्ते एक घर में घुस गए और तीन लाख रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर लेकर चंपत हो गए।

बुधवार की सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इस मामले में पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


कौडिय़ा थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव के रहने वाले विपिन बिहारी मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की रात में अज्ञात चोर घर के उत्तर लगी खिड़की के सहारे छत पर पहुंच कर घर में घुस गए और घर के कमरों का ताला तोड़कर अलमारी में रखे लगभग तीन लाख रुपये की नगदी सहित लाखों के जेवर पार कर दिए।

विपिन बिहारी ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए तीन लाख रूपया नगदी और जेवरात बनवाकर रखा था। विपिन बिहारी ने बताया कि बुधवार की सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


विपिन बिहारी ने कौड़िया थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें