फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेराफेरी छिपाने को नहीं दे रहे अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जांच को अभिलेख न देने पर सात बीईओ को नोटिस

गोंडा। ब्लाक संसाधन केंद्रों पर भेजी गई धनराशि के खर्चे का ब्योरा खंड शिक्षा अधिकारी नहीं उपलब्ध करा रहे हैं। ऑडिट रिपोर्ट में भी इस पर उंगली उठ चुकी है जिससे खर्चों में हेराफेरी की संभावना बढ़ गई है।

इस पर बीएसए ने सात बीईओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है और एक सप्ताह के भीतर अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लाक संसाधन केंद्रों पर प्रति वर्ष करीब 1.50 लाख रुपये की धनराशि मरम्मत व रखरखाव के लिए भेजी जाती है। इस धनराशि के खर्च का उपभोग प्रमाण पत्र सर्व शिक्षा अभियान को उपलब्ध कराना होता है।
विज्ञापन


मगर ब्लाक संसाधन केंद्रों पर तैनात खंड शिक्षा अधिकारी इसका ब्योरा नहीं विभाग को नही उपलब्ध करा रहे हैं। पिछले वित्तीय वर्ष की आडिट के दौरान कई ब्लाक ों के खंड शिक्षा अधिकारियों ने इन खर्चों का ब्योरा नही उपलब्ध कराया।

जिससे आडिट रिपोर्ट में इन खर्चों पर आपत्ति जताई गई है और इसके संबंध में सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एंव लेखाधिकारी से जवाब मांगा गया है।

विभाग को जवाब देने के लिए सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी डॉ. रमेश चंद्र चौबे ने सभी ब्लाकों के बीईओ से भेजी गई धनराशि के उपभोग का रिकार्ड मांगा था मगर सात ब्लाकों के बीईओ इससे संबंधित अभिलेख नहीं दे रहे हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने करनैलगंज,वजीरगंज,बभनजोत,रुपईडीह,परसपुर,कटरा बाजार व पंडरीकृपाल के खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारीकर स्पष्टीकरण तलब किया है और एक सप्ताह के भीतर समस्त वित्तीय अभिलेख सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं।

फर्जी भुगतान की जांच के लिए मांगे अभिलेख

गोंडा। समेकित शिक्षा योजना के तहत करनैलगंज में संचालित एएलसी कैंप में बच्चों की आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था व साफ सफाई मद में 4488 का फर्जी बिल बाउचर लगाकर भुगतान कराने के मामले में भी आडिट आपत्ति लगाई गई है।
विज्ञापन


आंतरिक संप्रेक्षा दल ने इस धनराशि की वसूली की संस्तुति की है। इस पर बीएसए ने एएएलसी कैंप के कर्मी धर्मपाल सिंह को नोटिस जारी किया है। बीएसए ने सभी अभिलेख तलब किया है और गड़बड़ी मिलने पर कर्मी के मानदेय से वसूली की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें