वोटर लिस्ट से पूर्व चेयरमैन की पत्नी का नाम खारिज
गोंडा। नगर पालिका परिषद गोंडा के निर्वाचक नामावली से पूर्व चेयरमैन कमरूद्दीन की पत्नी सकीना बेगम का नाम खारिज हो गया है। ऐसे में अब उन्हें टिकट मिलने व चुनाव लड़ने की बची उम्मीद भी खत्म हो चुकी है।
नगर के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी मोहम्मद जकी ने हाई कोर्ट में एक नवंबर को याचिका दायर की थी कि नगर के के पूर्व चेयरमैन कमरूद्दीन की पत्नी सकीना बेगम का नाम ग्राम पंचायत गिर्द गोंडा ग्रामीण व नगर पालिका परिषद के नगरीय क्षेत्र के नामांकन नामावली में नाम दर्ज है।
जो नियमानुसार किसी मतदाता का नाम किसी एक स्थान पर होना चाहिए। ऐसे में हाई कोर्ट ने सकीना पत्नी कमरूद्दीन के नाम को विलोपित किये जाने का आदेश देते हुए इसे विधिक करार दिया था।
हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी सदर अर्चना वर्मा ने शनिवार को सकीना बेगम पत्नी कमरूद्दीन का नाम नगर पालिका परिषद के निर्वाचक नामावली 2017 के अन्तिम प्रकाशन में वार्ड नम्बर 20,जिगरगंज के भाग सख्या 92 के क्रमांक 435 पर दर्ज है। इसके अलावा इनका नाम ग्राम पंचायत गिर्द गोंडा के भाग संख्या 73,वार्ड -11 के क्रमांक -7272 पर भी दर्ज है।
यही नही क्षेत्र पंचायत निर्वाचन 2016 गोंडा के झंझरी क्षेत्र पंचायत के वार्ड -89 फिरोजपुर के क्रमांक 69 पर भी सकीना का नाम दर्ज होने पर सकीना बेगम का नाम नगर पालिका परिषद के निर्वाचक नामावली से हटा दिया है।
उप जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि एक से अधिक ग्रामीण व नगरीय निर्वाचक नामावली में नाम होने पर सकीना बेगम का नाम नगर पालिका निर्वाचक नामावली से हटाने की कार्रवाई की गई है।