फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवती के खाते से 90 हजार रुपये उड़ाए

Thu, 15 Oct 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। साइबर ठगों ने युवती को उसके पिता के नाम पर रुपये भेजने का झांसा देकर खाते से 90 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़िता ने नगर कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी शृंगारिका पांडेय का खाता पंजाब नेशनल बैंक की केशवपुर पहड़वा शाखा में है। पीड़िता के अनुसार, उनके खाते में 1,06,691 रुपये जमा थे। 13 अप्रैल 2026 को सुबह 11:15 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले बताया कि उनके पिता ने खाते में 15 हजार रुपये भेजने की बात कही। इसके बाद मोबाइल पर रुपये आने का संदेश भी मिला।

आरोप है कि कुछ देर बाद फोन करने वाले ने 45 हजार रुपये अधिक भेजने की बात कहकर रकम वापस करने को कहा। उसकी बातों पर विश्वास करके युवती ने 45-45 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस तरह उनके खाते से कुल 90 हजार रुपये निकल गए। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें