फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: टेढ़ी नदी में नहाते समय बह गया युवक, तलाश जारी

Thu, 15 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार। चंदवतपुर पुल के पास बृहस्पतिवार दोपहर टेढ़ी नदी में नहाते समय 30 वर्षीय युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी रही। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


लापता युवक की पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपरा पदुम गांव निवासी पुत्तन (30) के रूप में हुई है। बड़े भाई शंकर दयाल ने बताया कि पुत्तन बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े तीन बजे चंदवतपुर पुल के पास टेढ़ी नदी में नहाने उतरा था। इसी दौरान वह तेज बहाव में बह गया। आसपास के लोगों की सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। नदी के पास ही युवक के कपड़े और चप्पलें मिली हैं। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है, तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें