झंझरी/गोंडा। दीपावली पर बिक्री के लिए घनी आबादी के बीच मकान में पटाखे जमा किए जा रहे थे। नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को इमलिया गुरुदयाल गांव में मकान पर छापा मारकर 82 किलो पटाखे बरामद किए। नगर कोतवाली के उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि मकान मालिक तिलकराम वर्मा पटाखों के भंडारण का लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आबादी के बीच बिना अनुमति विस्फोटक सामग्री का भंडारण करना लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता था। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, बृहस्पतिवार शाम नगर पुलिस ने पोर्टरगंज में भी छापा मारकर कई क्विंटल पटाखे बरामद किए हैं। (संवाद)