फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव के पास बुधवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक गन्ना किसान की मौत हो गई। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना नवाबगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के मजरा गगनहा के रहने वाले केशवराम का बेटा राजाराम (32) बीती देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गन्ना लादकर अयोध्या स्थित चीनी मिल ले जा रहा था। इसी दौरान जब वह गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाते नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव के पास पहुंचा, तभी ट्रॉली में बंधी रस्सी ढीली हो गई।


टैक्टर-ट्रॉली को सड़क किनारे रोक कर वह रस्सी कसने के लिए नीचे उतरा और रस्सी को खोलकर बांध रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी, जिससे राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



इस मामले में राजाराम के बड़े भाई सीताराम यादव ने थाना नवाबगंज में टैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें