फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी छोड़ने वालो पर दर्ज होगा मुकदमा: जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। अब छुट्टा जानवरों से किसानों की फसल को नुकसान नहीं होगा। गोशाला में छुट्टा जानवरों को चारा व पानी दिया जाएगा। मवेशियों को छुट्टा छोड़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। यह बातें जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु कुमार ने गुरुवार को हलधरमऊ ब्लॉक के चकसेनिया गांव में गोशाला के शिलान्यास के दौरान कहीं।
विज्ञापन



चकसेनिया गांव में 80 बीघा जमीन पर गोशाला बनाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष केतकी सिंह ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। पूर्व सांसद केतकी सिंह ने 50 हजार रुपये की सहायता देने का आश्वासन भी दिया। क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह ने कहा कि अब किसानों की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर ब्लॉक में एक बड़ी गोशाला तथा गांव स्तर पर छोटी-छोटी गोशाला खोलने का निर्णय लिया है। इससे किसानों को राहत मिलेगी। विधायक ने अपनी निधि से 50 हजार रुपये देने की बात कही।


जिलाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि गोशाला में सभी लोगों की सहभागिता बहुत जरूरी है, क्योंकि किसान दूध लेने के बाद गाय को छोड़ देते हैं, यह ठीक नहीं है। जिस प्रकार से आपके माता-पिता बूढे़ हो जाते हैं तो आप उनकी सेवा करते हैं। उसी प्रकार से गाय भी हमारे धर्म में माता ही कही जाती है।
विज्ञापन



गायों की देखभाल के लिए गांव स्तर पर समिति बनाई जाएगी। पीने के लिए गोशाला के अंदर एक तालाब भी बनाया जाएगा और चारा रखने के लिए टिन शेड का निर्माण कराया जाएगा इसके बाद अगर किसी ने अपनी गाय दूध लेने के बाद छोड़ी तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। यही नहीं सभी किसानों के जानवरों के कान पर बार कोड होगा, जिससे कौन सा मवेशी किसका है, पता किया जा सकेगा।


कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान राम मूर्ति सिंह ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजू ओझा, खंड विकास अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह, एसडीएम रमाकांत वर्मा, रमेश सिंह, परमात्मा दीन साहू, देवराज तिवारी, विपिन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें