गोंडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए देवीपाटन मंडल से 16 खिलाड़ी चुने गए हैं। गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव प्रत्युष राज ने बताया कि 19 को हुए मंडलीय प्रतियोगिता से खिलाडियों का चयन किया गया है।
23 से 27 तक फैजाबाद के डॉ. भीमराव आंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान स्पोर्टस स्टेडियम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चुने गए खिलाडी भाग लेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार के साथ ही एसोसिएशन के डॉ. ओएन पांडे, डॉ. आलोक अग्रवाल, उमेश शाह, संजीव छाबड़ा आदि ने खिलाडियों को बधाई दी है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बालक में 14 आयु वर्ग के 38 किलोग्राम भार में आयुष कुमार राजभर, अंडर 41 किलोग्राम भार में पीयूष राजभर, 17 वर्ष आयु अंडर 38 किलोग्राम भार में आदित्य सिंह, 35 किलोग्राम भार में उमंग राजभर, 45 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित वर्मा, 51 किलोग्राम भार में उत्कर्ष तिवारी, 19 आयु के 48 किलोग्राम भार में असेन्द्र मणि तिवारी, 51 किलोग्राम भार में पंकज यादव, 55 किलोग्राम भार में विशाल श्रीवास्तव, 59 में संदीप चौहान, 63 में संदीप सोनी, 68 में तन्मय उपाध्याय, 73 में नितिन का चयन हुआ है।
बालिका में 14 वर्ष आयु के 26 किलोग्राम भार में नेहा गुप्ता, 32 किलो. में रुकमणि तिवारी, 41 में बाबिता चौधरी का चयन हुआ है। चुने गए खिलाडी फैजाबाद में राज्यस्तरीय खेल में प्रतिभाग करेंगे। टीम का कोच अरुण चंद नागर को बनाया गया है।