फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की की ग्रिल तोड़कर साढ़े चार लाख रुपए की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रिल तोड़कर साढ़े चार लाख की चोरी
विज्ञापन


गोंडा। कटरा बाजार के जोलाहन पुरवा के एक घर में शुक्रवार की देर रात खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने आलमारी में रखी दो लाख नगदी सहित व ढाई लाख के गहने पार कर दिए। मामले में थाना कटरा बाजार में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के असरना गांव के मजरे जोलाहन पुरवा निवासी बदरुद्दीन उर्फ ननके ने बताया कि शुक्रवार की रात गर्मी अधिक होने के कारण वह अपने परिवार के लोगों के साथ घर की छत पर सो गया था।
विज्ञापन


तभी देर रात चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़ दी और अंदर घुस आए। चोरों ने आलमारी का लाक तोड़ दिया और उसमें रखी दो लाख रुपए नकदी और ढाई लाख के जेवर लेकर फरार हो गए।

ननके के मुताबिक आहट पर उसकी नींद खुली और वह जब नीचे उतरा तो चोर फरार हो चुके थे। ननके ने बताया कि उसकी पत्नी रेशमा काफी दिनों से बीमार है, जिसकी दवा लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल से चल रही है, उसी के इलाज के लिए दो लाख घर पर रखे थे, चोरों ने उसे भी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन


बदरुद्दीन उर्फ़ ननके ने चोरी गए गहनों की कीमत ढाई लाख रुपए बताई है। थाना कटरा बाजार में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें