फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10032 अभ्यर्थियों ने दी शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
10 हजार अभ्यर्थियों ने दी शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन


गोंडा। अध्यापक पात्रता परीक्षा के कड़े प्रावधानों व सीसीटीवी कैमरे की निगेहबानी के चलते रविवार को 2227 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 1266 तो दूसरी पाली में 961 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए।

जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई इस परीक्षा में 12259 के सापेक्ष 10032 अभ्यर्थी शामिल हुए। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए जिले के 12259 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

दो वर्गों में होने वाली इस परीक्षा के प्राथमिक वर्ग के लिए 6259 व जूनयिर वर्ग के लिए छह हजार परीक्षार्थियों को इस परीक्षा में शामिल होना था। परीक्षा नियामक ने नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराए जाने का निर्देश जारी किया था।

इस परीक्षा के लिए जिले के 11 कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। साथ ही परीक्षा की निगरानी के लिए दोनों पालियों में अलग अलग 22 मजिस्ट्रेट व 11 पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

प्राथमिक वर्ग की प्रथम पाली की परीक्षा में 6259 अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन सीसीटीवी के भय से इसमें 4993 परीक्षार्थी ही शामिल हुए जबकि 1266 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।

इसी तरह से दूसरी पाली में छह हजार के सापेक्ष 5039 अभ्यर्थी ही परीक्षा में बैठे जबकि 961 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक राम खेलावन वर्मा, डायट प्राचार्य एमपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय व सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एंव लेखाधिकारी डा रमेश चंद्र चौबे के नेतृत्व में गठित किए गए सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण करती रहीं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी जेबी सिंह व पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि दोनो पालियों में 2227 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें