फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से अभद्रता कर जबरन ट्रैक्टर खींच ले गए पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से अभद्रता कर ट्रैक्टर खींच ले गए पुलिसकर्मी
विज्ञापन


करनैलगंज। जिले के मित्र पुलिस अब जबरदस्ती पर उतर आई है। अगर कोई सामान उसे मांगने से नही मिलता है तो वह उसे जबरन भी ले सकती है। कुछ ऐसा ही कारनामा शाहपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कर दिखाया है।

आरोप है कि एक गांव में ट्रैक्टर मांगने गई पुलिस को जब ट्रैक्टर नही मिला तो बहादुर सिपाही उसे जबरन चौकी पर खींच लाए। घर में मौजूद महिला ने इसका विरोध किया तो सिपाहियों ने उससे अभद्रता भी की। डायल 100 की टीम मौके पर तो पहुंची लेकिन विभाग का मामला जानकर चुपचाप बैरंग लौट गई।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी से शिकायत की तो वह भी मर्यादा भूल बैठे और महिला को डांटकर भगा दिया। परेशान महिला ने एसपी से न्याय की फरियाद की है।

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के अघरवा गांव की रहने वाली महिला सावित्री देवी ने बताया कि पांडेय चौरा गांव के रहने वाले उसके भाई मदन तिवारी का ट्रैक्टर उसके घर पर खड़ा था। 7 अक्तूबर को शाहपुर चौकी के दो सिपाही उसके घर पहुंचे और ट्रैक्टर की चाभी मांगने लगे।

चाभी उसके पास न होने से वह उन्हें नही दे सकी। महिला का आरोप है कि चाभी न मिलने से नाराज सिपाहियों ने उसके घर में जमकर तांडव किया। घर के सामान तोड़ दिए और ट्रैक्टर को जबरन पुलिस चौकी पर खींच ले गए।

उसने इस घटना की सूचना अपने भाई विजय कुमार को दी तो विजय ने डायल 100 पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर डायल 100 की टीम मौके पर तो पहुंची लेकिन विभाग का मामला जानकर वह सुलह की सलाह देकर बैरंग वापस लौट गई।

इस पर महिला शाहपुर पुलिस चौकी पहुंची और चौकी प्रभारी को पूरी घटना बताई तो वह सिपाहियों से भी दो कदम आगे निकले। उन्होंने शिकायत सुनने के बजाय महिला को ही डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन


परेशान महिला ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक समेत अन्य आला अफसरों से करते हुए आरोपी सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शाहपुर चौकी प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि भूमि विवाद से संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज करके ट्रैक्टर सीज किया जा चुका है। महिला का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें