फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को हंसिया खुरपा लेकर दौड़ाइए-पंडित सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को हंसिया-खुरपा लेकर दौड़ाइए : पंडित सिंह
विज्ञापन


गोंडा। अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले पूर्व पंडित सिंह ने फिर एक विवादित बयान देकर हंगामा खड़ा कर दिया। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गए पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित सिंह ने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि जब जनता की मांगों के हिसाब से काम न हो तो अधिकारियों को हंसिया और खुरपा लेकर दौड़ा लीजिए, हम आपके साथ रहेंगे।
प्रतिनिधि मंडल ने नकहरा गांव के समीप कटे हुए बांध का निरीक्षण किया। टीम ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और उनकी मदद का भरोसा दिया। पूर्व राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि नकहरा गांव के पास शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे रिंग बांध कटने से हजारों की संख्या में लोग घरों को छोड़कर बांध व अन्य जगहों पर पनाह लिए हुए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 24 घंटे के अंदर बाढ़ पीड़ितों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया था मगर 24 घंटे बीतने के बाद सुविधाएं तो छोड़ दीजिए, उनके जाने के बाद अब तक कोई अधिकारी या कर्मचारी पीड़ितों का हाल पूछने नहीं पहुंचा।

कहा कि सपा सरकार में बांध के लिए 93 करोड़ रुपये का प्राविधान भी कर दिया था, लेकिन जब सरकार भाजपा की आयी तो इसको निरस्त कर दिया गया और रिंग बांध बांधने का खेल खेला गया।
विज्ञापन


इस मौके पर महफूज खान एमएलसी, सूरज सिंह, पूर्व चेयरमैन शमीम अहमद अच्छन, राहुल सिंह, फहीम अहमद पप्पू, अवधेश राठौर, दिनेश प्रताप सिंह, गणेश पांडेय, जमील रायनी, सहित सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें