लंगूर ने दस लोगों को नोचकर किया घायल
गोंडा। खालेगांव में एक लंगूर के आतंक के कारण इलाके में भय का माहौल है। लंगूर अब तक 10 से अधिक लोगों को नोचकर घायल चुका है। कस्बा वासियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, लेकिन वन विभाग का कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं आया।
गुरुवार शाम बंदर ने खालेगांव के नंदकिशोर सोनी, शिवराम गुप्ता, मुन्ना, अभिषेक, घनश्याम, अजय गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, सालिकराम सोनी, राजकुमार चौहान, आशुतोष गुप्ता को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा लाया गया, लेकिन पर शाम के समय स्वास्थ्य केंद्र पर किसी स्टाफ के न मिलने के कारण घायलों का उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया गया।
खालेगांव के मनमीत सिंह, रामजी, बनारसी, संतोष, सोनू, मुन्ना, आजम, सुहेल आदि ने उत्पाती लंगूर को पकड़कर जंगल में छोड़नेे की मांग की है। फारेस्टर अम्बरेश चौधरी ने बताया कि सूचना मिली है, बंदर को पकड़वाया जाएगा।