मधुलेश व अमिता दौड़ में रहे अव्वल
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को समारोहपूर्वक संपन्न हो गई। फाइनल मुकाबले में 5000मीटर दौड में मधुलेश कुमार यादव प्रथम तथा 800 मीटर दौड़ में अमिता अव्वल रही जबकि व्यक्तिगत चैंपियनशिप रीतेश पांडेय व शिवांगी तिवारी ने कब्जा जमाया।
दो दिनों से लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के विज्ञान परिसर में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। क्रीड़ा सचिव डॉ.आरबी सिंह बघेल के मुुुताबिक दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में 5000 मीटर दौड़ में मधुलेश कुमार यादव प्रथम, रजनीश द्वितीय, राधेश्याम तृतीय, 400 मीटर दौड़ में रितेश पांडेय प्रथम, मधुलेश द्वितीय, अमित मिश्र तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अमिता प्रथम, कमलेश द्वितीय, मोनी मिश्र तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में शिवांगी तिवारी प्रथम, अमिता द्वितीय, कमलेश मिश्र तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में शिवम तिवारी प्रथम, देवेंद्र वर्मा द्वितीय, राजकुमार तृतीय स्थान पर रहे।
200 मीटरपुरुष संवर्ग में रीतेश प्रथम, रजनीश द्वितीय, बृृजभान तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर रिले दौड़ में महिला वर्ग में ग्रुप की बालिका टीम अव्वल रही। जेबलिंग प्रतियोगिता में महिला संवर्ग की कुसुम मौर्या प्रथम, शिवांगी द्वितीय व रीना मौर्य तृतीय रही जबकि व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर रितेश पांडेय व शिवांगी तिवारी ने कब्जा जमा लिया।
सभी जीतेे खिलाड़ियों को मुुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ.डीपी सिंह ने पुरस्कृत किया। इस दौरान डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. एसबी सिंह, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. लोहांस कल्याण, डॉ.अनूप शुक्ला, डॉ.आनंद पाठक आदि मौजूद रहे।