फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी बैलगाड़ी की चपेट में आने से टूटा समपार फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना लदी बैलगाड़ी की टक्कर से टूटा समपार फाटक
विज्ञापन


बभनान (गोंडा)। गोरखपुर-गोंडा रेल प्रखंड पर स्थित बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित समपार फाटक 222 ए बैलगाड़ी में फंसकर टूट गया। गेटमैन द्वारा इसकी सूचना स्टेशन मास्टर बभनान को दी गई। इस बीच गोंडा से गोरखपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी को बभनान रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर दिया गया।

वहीं बभनान गौरा चौकी सड़क मार्ग पर यातायात ठप हो गया । मंगलवार की देर शाम 5:12 पर बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित समपार फाटक संख्या 222 ए पर तैनात गेटमैन विवेक कुमार रेलवे फाटक बंद कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच गौरा चौकी की तरफ से आ रही गन्ना लदी बैलगाड़ी के चपेट मे आने से उत्तरी समपार फाटक टूट गया। इसकी सूचना गेटमैन द्वारा स्टेशन मास्टर व आरपीएफ बभनान को दिया गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने बैलगाड़ी समेत चालक को हिरासत में ले लिया।

इस बीच बभनान रेलवे स्टेशन पर गोंडा से गोरखपुर की ओर जा मालगाड़ी को बभनान रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया। गेट को रेलवे ट्रैक से किनारे किया गया। इसके बाद मालगाड़ी को 5:35 पर गोरखपुर की ओर कासन पर रवाना किया गया।
विज्ञापन


गेटमैन विवेक कुमार ने बताया कि विभागीय इंजीनियर के आने पर गेट का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। समाचार भेजे जाने तक बभनान गौरा चौकी मार्ग पर यातायात अवरुद्ध था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें