फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में लापरवाही पर फंसे जिला प्रबन्धक यूपी स्टेट एग्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
धान खरीद में लापरवाही पर फंसे स्टेट एग्रो जिला प्रबंधक
विज्ञापन


गोंडा। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने धान खरीद में लापरवाही बरतने तथा धान खरीद न करानेे पर जिला प्रबंधक यूपी स्टेट एग्रो के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही के लिए प्रबन्ध निदेशक यूपी स्टेट एग्रो को पत्र लिखा है।

डीएम ने सहायक आयुक्त एवं जिला सहायक सहकारिता गोंडा, पीसीएफ जिला प्रबंधक विपिन कुमार तथा विपणन निरीक्षक एवं धान क्रय केन्द्र प्रभारी करनैलगंज राजेश कुमार गुप्ता, विपणन निरीक्षक एवं धान क्रय केन्द्र प्रभारी हलधर मऊ भूपेन्द्र वर्मा, विपणन निरीक्षक एवं धान क्रय केन्द्र प्रभारी तरबगंज मनोज कुमार शुक्ला तथा विपणन निरीक्षक एवं धान क्रय केन्द्र प्रभारी नवाबगंज विनीत पाल सिंह को सख्त चेतावनी जारी करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान क्रय कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम जेबी सिंह ने बताया कि यूपी स्टेट एग्रो द्वारा अब तक लक्ष्य के सापेक्ष मात्र एक प्रतिशत, पीसीएफ द्वारा आवंटित क्रय लक्ष्य चालीस हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 1084.39 मीट्रिक टन तथा खाद्य विभाग को आवंटित लक्ष्य 11 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष मात्र 705.18 टन धान की ही खरीद की गई है।
विज्ञापन


जो कि लक्ष्य से अत्यन्त ही कम है। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रबंधक यूपी स्टेट एग्रो के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही के लिए प्रबंध निदेशक यूपी स्टेट एग्रो को पत्र लिखा है इसके अलावा अन्य सम्बन्धित संस्थाओं के अधिकारियों को चेतावनी जारी कर लक्ष्य के अनुरूप खरीद न होने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें