फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी कर जमीन बैनामा कराने में 9 लोगों के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजी कर जमीन बैनामा कराने में 9 लोगों के खिलाफ केस
विज्ञापन


गोंडा। धानेपुर बाजार की रहने वाली एक महिला ने अपने पति व परिवार के अन्य लोगों की मदद से जालसाजी करते हुए दूसरे व्यक्ति की जमीन का बैनामा करा लिया और उसकी नींव को तोड़कर जमीन पर कब्जा कर लिया।

जानकारी होने पर जब जमीन के मालिक ने विरोध किया तो महिला व उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में डीआईजी के आदेश पर कोतवाली नगर में महिला समेत नौ लोगों के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मोहम्मद आरिफ के मुताबिक उसके पिता मोहम्मद शब्बीर ने 26 वर्ष पहले वर्ष 1991 में बाजार के ही रहने वाले बरकतउल्ला व हबीबुल्ला से 28 विस्वा जमीन का बैनामा कराया था।

जमीन पर उसका कब्जा भी था लेकिन इसी जमीन में से 20 विश्वा जमीन को कस्बे की ही रहने वाली रब्बुलनिशा ने अपने पति व अन्य परिवार वालों के साथ मिलकर जालसाजी करते हुए वर्ष 2011 में बरकतउल्ला से बैनामा करा लिया।

आरिफ का आरोप है कि बैनामा कराने के बाद उसकी नींव को उखाड़कर फेंक दिया गया और जमीन पर कब्जा कर लिया गया। इस बात की सूचना लेकर वह थाने गया तो उसकी बात नहीं सुनी गई। आरिफ का कहना है कि 13 अक्तूबर को रब्बुलनिशा के पति मोहम्मद खलील ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


मंगलवार को पीड़ित खलील ने डीआईजी से मिलकर पूरी घटना बताई और रिपोर्ट लिखाए जाने की मांग की है। डीआईजी के आदेश मोहम्मद आरिफ ने कोतवाली नगर में रब्बुलनिशा, अब्दुल कलाम, मोहम्मद खलील, शोयब, शादाब, शहनवाज, अलताफ, राजू व अख्तर के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें