फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद ने सुपारी किलर से कराई थी श्वुसर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दामाद ने सुपारी किलर से कराई थी ससुर की हत्या
जमीन के लालच में कराई थी वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। रमेश मिश्र हत्याकांड का खुलासा करके पुलिस ने दो अभियुक्तों को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अभियुक्तों के पास से दो मोबाइल फोन व सिमकार्ड मिले हैं। रमेश की हत्या जमीन-जायजाद के लालच में उसके दामाद ने सुपारी किलर से कराई थी। इसका खुलासा पकड़े गए अभियक्तों से पूछताछ में हुआ है।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र के धिरजामिश्र पुरवा के रहने वाले रमेश मिश्र की 29 जुलाई की रात सोते समय हत्या कर दी गई थी। एसपी उमेश सिंह ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद थानाध्यक्ष परसपुर मुकेश कृमार सिंह ने जब पड़ताल शुरु की तो कई तथ्य सामने आए। एसपी के मुताबिक रमेश मिश्रा के कोई बेटा नहीं था, उनकी दो बेटियां थी। मगर रमेश अपने छोटे भाई कमलेश चन्द्र मिश्रा की बहू को बहुत मानते थे, इसलिए उन्होंने हाल ही में उसको पांच बीघा जमीन का बैनामा किया था। शेष जमीन का भी बैनामा करने वाले थे। इससे रमेश की छोटी बेटी का पति रामकुमार शुक्ला उनसे नाराज रहता था। एसपी ने बताया कि पड़ताल के दौरान पता चला कि रामकुमार शुक्ला एवं रत्नेश पंाडेय दोनों एक मुकदमे में जेल में बंद थे। वहीं दोनों की मुलाकात हुई थी। एसपी ने बताया कि संजय तिवारी व रामकुमार को पकड़ लिया गया। जब उनसे पूछताछ की गई तो रामकुमार शुक्ला ने बताया कि रत्नेश पांडेय और उसके साथी संजय तिवारी निवासी तिवारी पुरवा मुकुंदपुर थाना उमरी बेगमगंज से मिलकर बलवंत सिंह निवासी मुकुंदपुर नाम के शातिर अपराधी को अपने श्वुसर रमेश मिश्र की हत्या की डेढ़ लाख रुपए में सुपारी दी थी। सुपारी की रकम में से रामकुमार ने बलवंत को 20 हजार एडवांस भी दिया था। एसपी ने बताया कि पकड़े गए संजय एवं रामकुमार ने बताया कि बलवंत ने संजय तिवारी के संग मिलकर रमेश की हत्या की थी। एसपी ने बताया कि दोनों के पास से दो मोबाइल फोन व सिमकार्ड मिले हैं। जबकि बलवंत व रत्नेश पांडेय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। एसपी ने बताया कि जनपद के विभिन्न थानों में बलवंत पर दस व रत्नेश के खिलाफ पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें