फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाराज शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

छात्र के पिता ने शिक्षक के खिलाफ दर्ज कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र को अपने धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने वाले छात्र का विरोध व शिकायत करना भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज शिक्षक ने सातवीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र को स्कूल के कमरे में बंद कर दिया और डंडे से बेरहमी से पीटा। घर पहुंचकर छात्र ने अपने परिजनों को पूरा मामला बताया और चोट केे निशान दिखाए। इससे आहत छात्र के पिता ने कोतवाली में आरोपी शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

करनैलगंज कस्बे के रहने वाले सतपाल सिंह के मुताबिक उनका बेटा प्रबदीप सिंह नगर के पीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सातवीं क्लास का छात्र है। शनिवार को स्कूल में उसके ही क्लास का एक अन्य छात्र उस पर धार्मिक टिप्पणी करते हुए उसे चिढ़ा रहा था। इस पर प्रबदीप ने उस छात्र का विरोध करते हुए इसकी शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल से करने की बात कही थी। छात्र की इस बात से नाराज होकर स्कूल के शिक्षक एखलाक अहमद वारसी ने छात्र प्रबदीप को कमरे में बंद कर दिया और डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की। शाम को जब छात्र अपने घर पहुंचा तो परिजनों ने उसके शरीर पर चोटों के निशान देख पुलिस से शिकायत की। कोतवाल अंगद राय ने बताया कि आरोपी शिक्षक एखलाक अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें