फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचनाओं व गिरफ्तारी में शिथिलता पर डीआईजी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर व श्रावस्ती में बढ़े अपराध
विज्ञापन

विवेचनाओं व गिरफ्तारी में शिथिलता पर डीआईजी नाराज
समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। डीआईजी ने कैंप कार्यालय में मंगलवार को चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली। बैठक में लंबित विवेचनाओं में हो रही लापरवाही व गिरफ्तारों में शिथिलता पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित कैंप कार्यालय पर गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षकों की बैठक डीआईजी के अनिल कुमार राय ने ली। डीआईजी ने देवीपाटन मंडल के चारों जिलों की कानून व्यवस्था एवं अपराध की मासिक समीक्षा करते हुए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण माह में शिव मंदिरों में प्रत्येक सोमवार को भारी श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं, इसलिए समुचित पुलिस बल लगाकर शान्ती व्यवस्था बनाए रखा जाए। उन्होंने कहा कि बलरामपुर में लूट, बलवा, बलात्कार व श्रावस्ती में हत्या, बलवा, गृहभेदन, वाहन चोरी, अन्य चोरी कुल चोरी व बलात्कार के अपराधों में वृद्धि हुई है। उन्होंने साफ कहा कि राजपत्रित अधिकारियों द्वारा की जा रही विवेचनाओं में लापरवाही बरती जा रही है तथा गिरफ्तारी का प्रतिशत ठीक नही है। इसे व्यक्तिगत रूप से देखा जाय और अधिक से अधिक गिरफ्तारी करायी जाये। जिन थानों में एनसीआर की विवेचना अनुमति न्यायालय से प्राप्त हो चुकी हो तथा काफी दिनों से एनसीआर की विवेचना लंबित पड़ी हो,उनका निस्तारण 15 दिवस के अंदर कराएं तथा ऐसे थानों के थाना प्रभारियों के खिलाफ जहां काफी समय से एनसीआर की विवेचना लंबित हों, दंडात्मक कार्रवाई भी की जाय। महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दोषियों पर गैंगस्टर व गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गोंडा उमेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक बहराइच सुनील कुमार सक्सेना, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीवस्वती विजय ढुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें