गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को को ई-लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय-गोंडा में जनपद न्यायाधीश संजय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कुल-29 पारिवारिक एवं 42 मोटर दुर्घटना प्रतिकर संबंधित वाद निस्तारित किये गए।
इस ई-लोक अदालत में पारिवारिक एवं मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के न्यायिक अधिकारियों द्वारा कुल-71 वाद निस्तारित हुए। इसमें कुल 22 लाख 94 हजार रुपए समझौता राशि तय की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोंडा के प्रभारी सचिव/सिविल जज(सी.डि.) रविशंकर गुप्ता ने बताया कि इस ई-लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय दुर्ग नरायन सिंह द्वारा-10 पारिवारिक वाद एवं मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी मयंक चौहान द्वारा 42 मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों का निस्तारण किया गया।
इसी प्रकार प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आफशां द्वारा-08 पारिवारिक वाद, द्वितीय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शैली रॉय द्वारा-05 पारिवारिक वाद, तृतीय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विनीता विमल द्वारा-06 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया।