फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 आईटीआई डिग्रीधारक सम्मानित

Sun, 24 Apr 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोंडा में आईटीआई छात्रों के दीक्षांत समारोह में 20 सेवारत आईटीआई धारकों, 50 आईटीआई डिग्रीधारकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री पंडित सिंह व जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि बच्चों को एक लक्ष्य साधकर पूरे मन से तैयारी करनी चाहिए, तभी उनका सपना साकार हो सकेगा। सरकारी नौकरियों, निजी कंपनियों व स्वयं रोजगार कर अपना भविष्य बना सकते हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। जब बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे तो समाज को आगे बढ़ा सकेंगे। दीक्षांत समारोह में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कटिंग स्वीप, डीजल मैकेनिक, वायरमैन, फैशन डिजाइनिंग व आरएसी ट्रेड के डिग्रीधारकों को सम्मानित किया गया। संयुक्त निदेशक एसी तिवारी ने कहा कि ये संस्थान की अनूठी पहल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें