फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 3.5 करोड़ से 68 गांवों का होगा कायाकल्प

Tue, 11 Feb 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 हलधरमऊ ब्लॉक में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबो​धित करते वैभव सिंह, मौजूद विधायक बावन स
विज्ञापन
बालपुर/ हलधरमऊ (गोंडा)। विकास खंड हलधरमऊ परिसर में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में साढ़े तीन करोड़ रुपये से विकास की योजनाओं को हरी झंडी दी गई। इसकी अध्यक्षता धर्मपाल सिंह प्रधान ने की। मुख्य अतिथि विधायक बावन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन सहायक विकास अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि साढ़े तीन करोड़ से 68 गांवों के विकास की रूपरेखा खींची जाएगी। परसा गोड़री में पक्की रोड से विशाल बाबा के घर तक इंटरलॉकिंग, बटौरा बख्तावर सिंह में इंटरलॉकिंग से प्रेम शुक्ला के घर होते हुए राधे श्याम, सूरज और शिव बहादुर के घर तक इंटरलॉकिंग, डुडही नया पुरवा में काली रोड से राम आशीष के घर तक सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।
इसी तरह भरसड़ा में शिवकुमार तिवारी के घर से संजय तिवारी के घर तक नाली निर्माण, कौड़हा जगदीशपुर तमंचेपुर में पुलिया निर्माण कार्य कराया जाएगा। भुलभुलिया में अशोक सिंह के खेत के पास पुलिया निर्माण कार्य सहित अन्य कार्य योजना पर सहमति बनी। खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। पोषाहार, पेयजल, आवास, पेंशन आदि कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पात्र लोगों को लाभ योजनाओं लाभ दिलाने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अतिथियों का ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि वैभव सिंह मोनू ने आभार प्रकट किया। वहीं ब्लॉक प्रमुख ऋचा सिंह अनुपस्थित रहीं। इस दौरान नीरज सिंह, धर्मपाल सिंह प्रधान, राकेश सिंह प्रधान, सत्येंद्र शुक्ला, रमेश सिंह, राजेश वर्मा, कपिल सोनी, शिव शुक्ला, शशांक सिंह, केके मिश्र, नितिन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें