बालपुर पुलिस चौकी मैदान में विजेता तिरंगा क्रिकेट क्लब की टीम। - संवाद
बालपुर (गोंडा)। बालपुर पुलिस चौकी के मैदान में लांसनायक सुनील तिवारी के स्मृति में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में तिरंगा क्रिकेट क्लब बालपुर ने जीत दर्ज की। मोहम्मदपुर की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 173 रन बनाए। जवाब में तिरंगा क्रिकेट क्लब ने नौ ओवर में तीन विकेट से मैच जीत लिया। 40 रन बनाने व दो विकेट लेने पर जहीर खान को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। इस दौरान शनि सिंह, मोनू पांडेय, विशाल सिंह, अन्नू सिंह, किशन सिंह, आसिफ, आजाद राइनी, इकबाल अहमद, असद खान, शेखर साहू, शिवम मिश्र, अंकित शुक्ल, अनिल सिंह, सच्चिदानंद शुक्ल मौजूद रहे। (संवाद)