फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का माल लेकर भाग रहे चोरों ने रोकने पर मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
माल लेकर भाग रहे चोरों ने रोकने पर मारी गोली
विज्ञापन


गोंडा। मरचौर गांव के मजरे कटेसर पुरवा एक घर में रविवार देर रात घुसे चोरों ने दो हजार रुपये नकदी व एक लाख रुपये के गहने पार कर दिए। आहट पर घर वाले जाग गए तो चोरों ने मकान मालिक पर हमला कर दिया और भाग निकले।

शोर पर गांव के लोग दौड़े तो चोरों ने गांव के एक व्यक्ति पर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में थाना परसपुर में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी व हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


थाना परसपुर क्षेत्र के मरचौर गांव के मजरे कटेसर पुरवा निवासी हौसिला प्रसाद ने थाना परसपुर में सोमवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि रविवार की देर रात 02 बजे वह अपनी पत्नी निर्मला के साथ घर के बाहरी कमरे में सो रहा था तभी चोर उसके घर में घुस आए और उसके सिरहाने रखे टार्च को उठा लिया और उसकी रोशनी में कमरों में घुस गए।

कमरे में रखा एक बाक्स व एक बैग उठाकर चोर घर के बाहर निकल रहे थे तभी बाक्स में लगा ताला टकराने से जब उसे आवाज मिली तो उसकी नींद खुल गई और वह चोरों के पीछे दौड़ा।

इसी बीच चोरों ने उसपर डंडे से हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े। हौसिला प्रसाद के मुताबिक शोर सुनकर उसके गांव के रहने वाले नसीरुद्दीन ने भाग रहे चोरों को रोकने का प्रयास किया तो चोरों में से एक ने नसीरुद्दीन पर तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन


जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हौसिला प्रसाद ने बताया कि चोर करीब एक लाख का सामान ले गए हैं। हौसिला प्रसाद ने थाना परसपुर में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष परसपुर बृजानन्द सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें