फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन किसानों के खाते से निकल गए 390554 रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन किसानों के खाते से जालसाजों ने उड़ाए चार लाख

इटियाथोक। सर्वयूपी ग्रामीण बैंक के खाताधारक तीन किसानों के खाते से जालसाज ने 390554 रुपये निकाल लिए। खाताधारक एक किसान ने थाना इटियाथोक में रविवार को अज्ञात जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम बस्ती पोस्ट रानीपुर के रहने वाले राज नारायण ने बताया कि उनका सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा इटियाथोक में केसीसी खाता है। इस खाते पर उन्होंने एटीएम ले रखा है। राज नारायण के मुताबिक 20 नवंबर 2017 से 30 नवंबर 2017 के बीच उसके एटीएम खाते से 240354 रुपये निकल गए।
विज्ञापन


उन्होंने किसी को अपने एटीएम का पिन नंबर बताया और उनका एटीएम भी उनके पास सुरक्षित है। राज नारायण ने बताया कि 01 दिसंबर को वह रुपये निकालने एटीएम पर गए थे। वहां दो बार में 10-10 हजार रुपए निकाले।

राज नारायण ने बताया कि रुपए निकालने के बाद जब स्लिप निकली तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से 240354 रुपये पहले ही निकाले जा चुके हैं। इसका पता चलने पर उन्होंने शाखा प्रबन्धक से शिकायत दर्ज कराई है। राज नारायण ने थाना इटियाथोक में अज्ञात जालसाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसी थाना क्षेत्र के बेनीपुर बहुता गंाव के रहने वाले रामयज्ञ ने बताया कि उनका भी सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा इटियाथोक में केसीसी खाता है। रामयज्ञ के मुताबिक 10 नवंबर से 14 नवंबर के बीच उनके खाते से 01 लाख 20 हजार 200 रुपए निकल गए। रामयज्ञ ने बताया कि उन्होंने बैंक से एटीएम कार्ड भी नहीं लिया है।

रामयज्ञ ने बताया कि उन्होंने शाखा प्रबंधक को शिकायती पत्र दिया तो उन्होंने लेने से इंकार कर दिया। रामयज्ञ ने बताया कि उनके भाई रमाकांत का भी सर्वयूपी ग्रामीण बैंक की शाखा इटियाथोक में केसीसी खाता है। रामयज्ञ के मुताबिक रमाकांत के खाते से 20 नवंबर 2017 को पहले 20000 रुपए और उसके बाद 10000 रुपए निकल गए।
विज्ञापन


रामयज्ञ के मुताबिक रमाकांत के खाते से जो रुपए निकाले गए उसमें एटीएम से रुपए निकलना पाब गया है, जबकि रमाकांत का एटीएम खाता ही नहीं है। रामयज्ञ व रमाकांत ने भी थाना इटियाथोक में अज्ञात जालसाज के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष इटियाथोक डीके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें